जमशेदपुर सीट महतो समुदाय का दबदबा

अगर कांग्रेस की बात करें तो इस सीट पर डा. अजय कुमार प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस चुनाव समिति ने उन्हें ओडिशा व तमिलनाडु का प्रभारी बनाया है। ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं।

वहां बीजेडी व भाजपा के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट के साथ यहां कांग्रेस अपना पैर मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डा. अजय को ओडिशा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

जमशेदपुर सीट पर 1957 से लेकर 2019 तक चार महतो उम्मीदवारों ने इस सीट पर विजय प्राप्त की है। शैलेंद्र महतो ने 1989 में जीत हासिल की। उसकी पत्नी आभा महतो ने 1998 और 1999 में भाजपा से, सुनील महतो ने 2004 में झामुमो से, उनकी पत्नी सुमन महतो ने 2007 (उप चुनाव) में झामुमो से, बिद्युत बरन महतो ने 2014 और 2019 में भाजपा से जीत हासिल की। इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक महतो मतदाता हैं, जो चुनाव के दौरान हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *