

Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने विद्युत बरन महतो को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। अब तीसरी बार मैदान में हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग और प्रत्याशी के नाम पर फैसला नहीं हुआ है। इस सीट पर महतो मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।जितेंद्र सिंह, जमशेदपुर। आम लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। भाजपा ने विद्युत बरन महतो को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह अघोषित रूप से चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। अब तीसरी बार मैदान में हैं।
Together we the people achieve more than any single person could ever do alone.